Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस भरी गर्मी के बीच एक राहतभरी खबर समाने आई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है. एक और जहां दिल्लीवासियों को भीषण गर्म से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर मौसम का ये बदलाव बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकता है. ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 जून को दिल्ली-NCR में तेज रफ्तार आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से हैं वो जिले और आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 15 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में 15 जून को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर और शाम के समय राजधानी के सभी जिलों में मौसम तेजी से करवट बदलेगा. ऐसे में दिल्ली के सभी 11 जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अनुसार इस दौरान इन सभी जिलों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की या हल्की बारिश की बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है.
देखें अलर्ट वाले जिलों के नाम
इसमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और दक्षिण दिल्ली शामिल है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो 15 जून की राहत के तुरंत बाद, आने वाले दिनों में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर तीखे करने वाली है. IMD के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जाएगी. 16 जून को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली सहित सभी जिलों में मौसम साफ होने लगेगा. वहीं दोपहर और शाम को केवल गरज-चमक की मामूली संभावना रहेगी.
इसके बाद 17, 18 और 19 जून को पूरी दिल्ली में आसमान में हल्के बादल तो दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. 19 जून तक तापमान का पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा . इसके बाद 20 जून को एक बार फिर दिल्ली के सभी जिलों में मौसम का दूसरा स्पेल आएगा. इससे तेज आंधी और हल्की बारिश की वापसी हो सकती है.
ADVERTISEMENT


