Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है. सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम में हो रहे इस बदलाव के बीच आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट के संकेत हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ने 16 नवंबर के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसमें आने वाले एक हफ्ते के मौसम के बारे में बताया गया है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 17 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कुहासा या हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में किसी जिले के लिए अलग से बारिश या अन्य गंभीर मौसमी चेतावनी नहीं दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों तक बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
आने वाले दिनों दिल्ली-NCR के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में सुबह का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. 18 और 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री रह सकता है. 21 और 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इन सभी दिनों में ज्यादातर इलाकों में सुबह कुहासा या हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छा सकता है. 22 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिर सकता है. फिलहाल 22 नवंबर तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: शोरूम के अंदर शबनम के साथ क्या हुआ? सामने आया हत्या से पहले का CCTV फुटेज
ADVERTISEMENT


