Delhi Weather Update: दिल्ली में 18 मार्च को इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया कब तक रहेगा असर, अलर्ट जारी

Delhi Weather Alert: दिल्ली में 18 मार्च को मौसम अचानक करवट लेने वाला है, जहां दिन में बादल छाए रहेंगे और रात तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान गिरने और हल्की ठंड लौटने की संभावना जताई जा रही है.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है. यहां लागों को बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है. सुबह शाम चलने वाली हल्की फुल्की हवाएं मौसम में ठंडक का एहसास कर रही हैं. IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, ये सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा. यहां रात होते-होते ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुहारें मौसम को खुशनुमा बना देंगी. ऐसे में ये बदलाव दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस होगी.

Read more!

18 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

माैसम विभाग के अनुसार, आज यानी 18 मार्च को दिल्ली के सभी जिलों जैसे नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व, मध्य, पश्चिम, शाहदरा, पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिनकी गति रात तक 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. फिलहाल विभाग ने सभी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (Watch) जारी किया है ताकि लोग मौसम के प्रति अपडेट रहें.

 

हालांकि मार्च का महीना खत्म होने की ओर है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा. 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आने वाले 3 दिनों में बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठंडक लौटेगी.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली में मौसम और भी अधिक सक्रिय रहने वाला है. 19 और 20 मार्च को मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित लगभग सभी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अनुमान जताया है. 19 मार्च को अधिकतम तापमान गिरकर 29-31 डिग्री और 20 मार्च को 27-29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके बाद 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान एक बार फिर 30-32 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ने लगेगा

 

 

    follow google news