Delhi Weather Update: दिल्ली में19 सितंबर को बादल छाएंगे, लेकिन क्या बारिश होगी? जानें मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में क्या बताया

न्यूज तक डेस्क

18 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 18 2026 6:27 PM)

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई का समय करीब आते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह-शाम हवाओं में हल्की नरमी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप अपना असर दिखा रही है. मौसम विभाग ने 19 सितंबर से 24 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए कब बादल छाएंगे और कब आसमान साफ रहेगा.

दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
Google CTA

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून की विदाई का समय नजदीक आने और हवाओं का रुख बदलने के साथ सुबह-शाम हल्की नरमी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप का असर बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहने की संभावना है.

Read more!

दिल्ली में 19 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. दोपहर में हवाओं का रुख उत्तर और शाम को पूर्व दिशा की ओर हो सकता है. इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मौसम पूरे दिन सूखा रहने की उम्मीद है. खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर के सभी जिलों में मौसम साफ और सूखा रहने का अनुमान है. 20 सितंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, नई दिल्ली और शाहदरा समेत सभी दिल्ली के जिलों के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जहां अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके बाद 21 सितंबर से 24 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली समेत सभी इलाकों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इन दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन पूरे सप्ताह बारिश की कोई गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: DUSU Election 2026: DUSU चुनाव के नतीजों पर लग सकती है रोक? दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी में क्या कहा, जानें पूरा मामला