Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में अब मौसम करवट लेने लगा है. यहां धीरे धीरे ठंड की विदाई होने लगी है. हालांकि, सुबह से समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में सूरज की तपिश का एहसास हाेने लगा है. वही इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार 2 मार्च को दिल्ली के आसमान में चटख धूप देखने को मिलेगी. ऐसे में इससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है. इस बदलाव के बीच अब सुबह और शाम के समय ठंड धीरे धीरे कम होने लगी है.
ADVERTISEMENT
2 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 2 मार्च को दिल्ली के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान साफ रहेगा. नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली जैसे इलाकों में दिन के समय 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, राहत की बात ये है कि मौसम विभाग ने आज कोई भी बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है.
दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान और ठंड की स्थिति तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो ठंड अब पूरी तरह सिमट चुकी है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है . सफदरजंग और पालम जैसे केंद्रों पर तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रातें और अधिक गर्म हो जाएंगी.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर के जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान और चढ़ने के आसार हैं. 3 मार्च को भी तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी, लेकिन 4 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने वाला है. इस विक्षोभ के प्रभाव से 4 से 6 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, इस दौरान आसमान साफ रहेगा.
ADVERTISEMENT

