Delhi Weather Today: दिल्ली वालों के लिए मौसम विभाग का नया अपडेट, जानिए कल कहां बरसेंगे बादल और कहां चलेगी तेज हवाएं

न्यूज तक डेस्क

• 08:15 PM • 21 Jul 2026

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 22 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. जानिए किन जिलों में बारिश के आसार हैं और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
Google CTA

Delhi Mausam Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम की आंख मिचौली देखने को मिली. यहां दिन भर में बादल छाए रहे. वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली.  माैसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसूनी हवाएं पूरी तरह एक्टिव हो चुकी हैं. ऐसे में इससे आने वाले दिनों में यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और पूरी राजधानी का मौसम सुहावना बना रहेगा. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है.  ऐसे में चलिए जानते हैं कि 22 जुलाई को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का क्या रुख रहने वाला है और कहां-कहां अलर्ट जारी किया गया है.

Read more!

दिल्ली में 22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. दिल्ली के सभी जिलों में सुबह से लेकर दोपहर तक अनेक स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, दिन के समय सतह पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. रात के समय भी एक-दो बार हल्की बारिश की फुहारें पड़ने के आसार हैं, जिससे रात का मौसम भी खुशनुमा और ठंडा बना रहेगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

अगर आने वाले दिनों की बात करें तो बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे धीमा पड़ेगा. 23 जुलाई को भी दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों (उत्तरी, पश्चिमी, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम आदि) में सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं. इसके बाद 24 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 25, 26 और 27 जुलाई को आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश न के बराबर या कोई बारिश नहीं होने का अनुमान है. तापमान 25 जुलाई के बाद बढ़कर 33°C से 35°C के करीब पहुंच सकता है, जिससे हल्की उमस महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया, वीडियो वायरल होने पर बड़ा एक्शन