Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही मौसम करवट लेने लगा है. यहां ठंड लगभग गायब हो चुकी है और गर्मी की शुरुआत हो रही है. कई लोग अब टी शर्ट में घुमाने लगे हैं, हालांकि बहुत से अभी भी गर्म कपड़े पहने हुए दिख जाते है. राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में अब ठंड सिर्फ सुबह और रात के समय ही महसूस हो रहा है. दोपहर होते होते चटक धूप लोगों को परेशान करने लगी है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्की धुंध और मिस्ट अभी भी बनी हुई है.
ADVERTISEMENT
24 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 24 फरवरी 2026 को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहेगा. लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या मिस्ट देखी जा सकती है. वहीं दिन चढ़ने के साथ मौसम सुहावना हो जाएगा. इसमें नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली जैसे क्षेत्रों में मौसम बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए किसी बड़े अलर्ट या चेतावनी की घोषणा नहीं की है.
बता दें कि दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड का दौर समाप्त हो चुका है. आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सफदरजंग मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आगामी 25 और 26 फरवरी को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में दिन के समय 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे धूल भरी स्थिति बन सकती है. 26 फरवरी से एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर दिल्ली के तापमान पर भी दिखेगा. 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ जाएगा. इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT

