Delhi weather update: दिल्ली में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट... अभी आसमान साफ, लेकिन इस दिन से मौसम बदलने की संभावना

न्यूज तक डेस्क

• 07:30 PM • 23 Sep 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली में 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद तस्वीर बदल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 26-27 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. जानें दिल्ली में कब बदलेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली में अभी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली में अभी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
Google CTA

Delhi 24 September Weather Update: दिल्ली-NCR में सितंबर के महीने के ढलने के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई और ऊपरी हवाओं में बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम का संतुलन बदल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अपनी दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिसके बाद धीरे-धीरे हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. राजधानी और आसपास के इलाकों में फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन हफ्ते के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

Read more!

दिल्ली में 24 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को दिल्ली में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है. दिन भर आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. हवाओं की दिशा मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वोत्तर रहेगी, जिसकी गति 5 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. तापमान में कोई बड़ा फेरबदल न होने के कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी, जबकि रात के समय हल्की सुहानी ठंडक का अहसास बना रहेगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल?

आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 25 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश, गर्जन और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 और 27 सितंबर को मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिलेगा, जब दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवा के झोंके 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकते हैं. इसके असर से 27 सितंबर तक अधिकतम तापमान गिरकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके बाद 28 और 29 सितंबर को बारिश कम हो जाएगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: Delhi-Gurugram Metro: दिल्ली से गुरुग्राम सिर्फ 25 मिनट दूर! 1 घंटे का सफर होगा कम, जानें कब शुरू होगी सेवा