Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, 30 मार्च को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 30 मार्च को हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का अनुमान जताया है. जानिए आपके इलाके में कब होगी बारिश, कितना गिरेगा तापमान और क्या है येलो अलर्ट का मतलब.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजधानी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसान 30 मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं के चलने का अनुमान है.आपको बता दें कि IMD ने बीते कल के लिए भी बारिश की बात कही थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए थे, हालांकि, शाम होते होते आसमान में बादल दिखने लगे थे.

Read more!

दिल्ली में 30 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 30 मार्च को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. यहां आज आसमान में पर बादल छाए रहेंगे. वहीं दोपहर के समय दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गर्जन और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके बाद शाम और रात के समय भी फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.इनमें उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्वी, नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिले शामिल हैं. 

तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. आज यानी 30 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था, लेकिन बारिश और बादलों की आवाजाही से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल ठंड जैसी स्थिति नहीं है, क्योंकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा अधिक बना हुआ है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 31 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर या शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा. हालांकि, 1 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और आसमान से बादल छाए रहने के साथ शुष्क होने की उम्मीद है. इसके बाद 2 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी और यह 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

    follow google news