दिल्ली-NCR में मौसम ने अप्रैल की शुरुआत में ही करवट लेनी शुरू कर दी है. जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से पूरे क्षेत्र में मौसम अस्थिर बना हुआ है. इसका असर 4 अप्रैल को भी साफ देखने को मिलेगा क्योंकि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है. विस्तार से जानिए मौसम की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
4 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
4 अप्रैल को दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके साथ ही दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
किन जिलों में अलर्ट!
मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली-NCR के सभी हिस्सों नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट, नॉर्थ-वेस्ट, वेस्ट, साउथ, साउथ-वेस्ट, साउथ-ईस्ट, सेंट्रल, ईस्ट, शाहदरा के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एक समान मौसम का असर देखने को मिलेगा. इन सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और दोपहर/शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी.
आने वाले दिनों का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को भी आसमान में बादल बने रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा स्थिर रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 7 और 8 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ सकता है, जब हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 9 अप्रैल को मौसम में कुछ सुधार होगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों तक 3-5 डिग्री की गिरावट और फिर हल्की बढ़ोतरी के बाद दोबारा गिरावट दर्ज की जा सकती है.
बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम के अचानक बदलने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले में न रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राज्यसभा में राघव चड्ढा का पद मिलने के बाद AAP सांसद अशोक मित्तल का हुआ पहला भाषण
ADVERTISEMENT


