Delhi weather update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. बीतों दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई है. इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है. यही वजह रही कि सुबह से ही दिल्लीएनसीआर में मौसम बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत के मौसम में हलचल बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 5 अप्रैल को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, शाम के समय उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सहित अधिकांश हिस्सों में बादल गरजने की संभावना है. हालांकि भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में हालिया बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है. यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आने वाले 5 दिनों तक तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी का प्रकोप फिलहाल कम रहेगा.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 6 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को मौसम फिर से करवट लेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 अप्रैल को दोपहर से रात तक दिल्ली के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की एक या दो बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है. 8 अप्रैल को भी हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.
ADVERTISEMENT


