Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां दिन के समय तेज धूप और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बीच तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से जारी है. मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के अनुसार, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र का असर बना हुआ है, जिसके चलते आने वाले दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अक्टूबर को दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने काे मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर या शाम तक ज्यादातर इलाकों में घने बादलों में बदल सकते हैं. इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर गर्जना और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी का एक दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, 6 अक्टूबर को मौसम विभाग कोई चेतावनी जारी नहीं की है. वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, दिन के अलग-अलग समय पर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी से पूर्वी होने और इसकी गति 5 से 15 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के विभिन्न जिलों (उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व, शाहदरा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में बारिश का दौर थम जाएगा. 7 और 8 अक्टूबर को इन सभी जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम साफ रहने की उम्मीद है. 9 अक्टूबर को एक बार फिर बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद 10 और 11 अक्टूबर को पूरे दिल्ली-NCR में तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) तक पहुंच जाएगा. इससे आने वाले सप्ताह में दिल्लीवासियों को गुलाबी ठंड की आहट का अहसास होने लगेगा.
यह भी पढ़ें: AAP को बड़ा झटका: मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ, कही ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT


