Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न...IMD ने 7 अप्रैल के लिए जारी किया आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. 7 अप्रैल को आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

संदीप कुमार

follow google news

Delhi weather update:  दिल्ली-NCR के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 7 अप्रैल को दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. IMD के अनुसार इस दौरान धूल भरी आंधी और ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में ये बदलाव नजर आ रहा है.

Read more!

दिल्ली में 7 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर से शाम के बीच राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बहुत हल्की बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और नई दिल्ली जैसे इलाकों में गरज और बिजली के साथ मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां धूल भरी हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसर हैं.

वही 7 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिनकी गति कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 8 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इसके बाद 9 से 11 अप्रैल के बीच दिल्ली के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दिन के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलना जारी रहेंगी. 11 अप्रैल से एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे आने वाले सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.

यह भी पढ़ें:

    follow google news