दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम... IMD ने बताया अब किस दिन आएगी आंधी और बारिश

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCRमें फिलहाल बारिश से राहत रहने वाली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. 7 जून को बादल छाए रहेंगे, जबकि इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है. वहीं 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर करवट ले सकता है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Rain Alert:: पिछले 24 घंटों में हुई मौसम की हलचल और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली-NCR के तापमान में ठंडक बनी हुई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने 7 जून के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 7 दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, राहत की बात ये है कि इस दिन बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं जताई गई है. लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच उमस और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

Read more!

दिल्ली में 7 जून को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 7 जून को दिल्ली-NCR के किसी भी हिस्से के लिए कोई गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा समेत पूरे दिल्ली क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेगे. इसके साथ ही NCR के एरिया नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आसमान में बादल छाए रहने का ही अनुमान है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की. इसके मुताबिक दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. 8 जून से लेकर 10 जून तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे पारा 40 डिग्री  सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. हालांकि, 11 जून से आने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जून को दिल्ली के सभी इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटे) सेतेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: NEET सुधारों पर NTA ने मानी चूक, RTI में अधूरी जानकारी देने के बाद जारी किया नया स्पष्टीकरण

    follow google news