Delhi Weather Today: धूप के साथ ठिठुरन, कई इलाकों में 300 पार पहुंचा...जानें 9 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Delhi Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में सुहावनी धूप के बावजूद ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है. IMD के मुताबिक आसमान आंशिक बादलों से ढका रहेगा और सुबह धुंध दिख सकती है. वहीं प्रदूषण बढ़ने से कई इलाकों में AQI 300 पार दर्ज हुआ है, जिससे हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली और एनसीआर में फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है.  हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है. इसके असर से देश की राजधानी में भी सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है. हालांकि, दिन के समय खिलने वाली धूप लोगों को इस ठंड से राहत दे रह है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, आज दिल्ली का आसमान साफ रहेगा लेकिन बादलों की हल्की आवाजाही से धूप छांव का खेल देखने को मिल सकता है. वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर की बात करें तो CPCB के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम 5 बजे तक कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया.

Read more!

9 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 10 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है. इससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे जिलों में भी मौसम की स्थिति लगभग समान बनी रहेगी.

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है. इसके कारण पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट ला सकती हैं. हालांकि, अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, सिवाय 11 और 15 फरवरी के जब तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के जिलों जैसे फरीदाबाद और सोनीपत में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की ओर है. 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, 14 और 15 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई बड़ी चेतावनी फिलहाल नहीं है. 

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पहले जहां कई इलाकों का AQI 300 से कम था. लेकिन अब 7 इलाकों में  300 से पार कर गया है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार शाम 5 बजे तक दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में शादिपुर और रोहिणी रहा. वही सबसे कम AQI आईएचबीएएस दिलशाद गार्डन में दर्ज किया गया.

    follow google news