Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में मौसम ने करवट लेने शुरू कर दिया है. यहां अब दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. यही वहज है कि यहां कई ऑफिसों में एसी के फैन ऑन करने की नौबत आ गई है. हालांकि, पहाड़ाें में अभी भी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. यहां सक्रिय दो नए पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ने का अनुामान है. इससे आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही और हवा की रफ्तार में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
13 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज 13 फरवरी को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. वही उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी, मध्य और नई दिल्ली सहित पूरी राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है. इससे विजिबिलिटी थोड़ी कम हो सकती है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान आंशिक रूप से साफ हो जाएंगे, लेकिन बादलों की लुका-छिपी बनी रहेगी.
दिल्ली के तापमान की बात करे तो यहां न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 13 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वही अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है. इससे रातें भी सामान्य से अधिक गर्म हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात की हल्की गुलाबी ठंड अभी बनी रहेगी.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 14 और 15 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. इससे धूप की तपिश और बढ़ सकती है. हालांकि, 16 फरवरी से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदलेगा और 17 से 18 फरवरी को राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. आने वाले एक सप्ताह के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पालम, आयानगर और सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है.
ADVERTISEMENT

