Delhi Weather Update: दिल्ली में मार्च के महीने में ही मई जैसी तपिश का अहसास होने लगा है. चिलचिलाती धूप और सामान्य से बहुत अधिक तापमान ने राजधानी के लोगों को समय से पहले ही पसीने छुड़ा दिए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बार फिर बादलों का डेरा देखनों को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल दिल्लीवासियों को अभी इस तपती धूप और बढ़ते पारे के बीच ही अपनी दिनचर्या बितानी होगी.
ADVERTISEMENT
12 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 12 मार्च को दिल्ली के आसमान में साफ रहेगा. नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और शाहदरा समेत लगभग सभी जिलों में आसमान में धूप देखने को मिलेगी. IMD के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से काफी ऊपर है. लोदी रोड, रिज और सफदरजंग जैसे इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप का असर रहेगा.
तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी अब बढ़ने लगा है और इसके अगले कुछ दिनों तक 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सिय से 5.0 डिग्री सेल्सिय तक अधिक है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसका सीधा मतलब है कि गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली. तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने के कारण दोपहर के समय लू जैसी स्थिति तो नहीं, पर कड़ी गर्मी का अहसास जरूर होगा.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों की बात करें तो 13 और 14 मार्च को भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. राहत की खबर यह है कि 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिसके प्रभाव से 14 मार्च के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. 15 और 16 मार्च को दिल्ली के जिलों में तापमान गिरकर 32-33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस होगी. तब तक गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे एनसीआर के इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा.
ADVERTISEMENT

