दिल्ली में 29 जून से बदलेगा मौसम, बारिश-गरज के साथ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 29 जून से 4 जुलाई तक हल्की बारिश, तेज हवाएं और तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है. जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल और कब पहुंचेगा मानसून.

दिल्ली में 29 जून को सकती है बारिश
दिल्ली में 29 जून को सकती है बारिश

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस और तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत की बड़ी खबर दी है. दरअसल, राजधानी के लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब हवाओं का रुख बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 29 जून 2026 को दिल्ली के आसमान में  बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला आने वली 4 जुलाई तक जारी रह सकता है. 

Read more!

दिल्ली में 29 जून को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग  अनुसार  29 जून को दिल्ली में तेज धूप से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दिन राजधानी में  सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक ये हवाएं बीच-बीच में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के झोंकों में बदल सकती है. ऐसे मे इससे 29 जून को मौसम में थोड़ी नरमी महसूस होगी और लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. वहीं इसके साथ ही हल्की बारिश और गरज-चमक के होने की भी संभावना जताई गई है. इनमें नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं. इसके साथ ही एनसीआर के प्रमुख इलाकों जैसे गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है, जहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 

मानसून को लेकर क्या है अपडेट?

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के बचे हुए हिस्सों और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. जहां तक गर्मी की स्थिति का सवाल है, दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा था. हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है. लेकिन इसके तुरंत बाद अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आएगी, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल जाएगी.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून और 1 जुलाई को दिल्ली के मौसम में और बड़ा बदलाव आएगा. इन दो दिनों के दौरान राजधानी में सामान्य से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश व गरज-चमक की स्थिति बनेगी. इस दौरान हवाएं और तेज होंगी जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार छू सकते हैं. इसके बाद 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच दिल्ली के सभी जिलों  में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और लगातार हल्की बारिश और बौछारें गिरने का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 33 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव, घर-घर पहुंचेंगे BLO, पहले से ही तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

    follow google news