Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. यहां अगले कुछ दिनों तक तापमान और हवाओं की चाल में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. इससे धूप की तपिश तो कम होगी ही साथ ही आने वाले दिनों में होने वाली बारिश होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, ये बदलाव उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है जो 17 मार्च की रात से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.
ADVERTISEMENT
17 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 17 मार्च को दिल्ली के विभिन्न जिलों, जैसे उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिणी दिल्ली, और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आसमान में रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज के लिए किसी भी बड़े अलर्ट की स्थिति नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के बदलने के पूर्वानुमान को देखते हुए निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट रहें.
तापमान की बात करें तो ये पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. आने वाले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है. तापमान के लिहाज से यह अवधि सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. 17 मार्च के लिए अनुमानित अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
वहीं आने वाले दिनों में अगले कुछ दिनों में मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. 18 मार्च की रात से हल्की बारिश, बूंदाबांदी, गरज-बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जो रात तक 40 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं. 19 मार्च को भी हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. वहीं, 20 मार्च को स्थिति और तेज़ हो सकती है, जिसमें सुबह और दोपहर/शाम को हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह पूर्वानुमान दिल्ली के सभी जिलों पर लागू होता है.
ADVERTISEMENT


