Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, 23 मार्च को बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना, अलर्ट जारी

Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज धूप से राहत देने वाले बादल अब बारिश बनकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने 23 मार्च को गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. लेकिन इसके बाद फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी परेशान कर सकती है.

Delhi Weather Forecast
Delhi Weather Forecast

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच अब बादलों ने डेरा हुआ है. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है, लेकिन अब ये बादल बरसने वाले हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण आज यानी 23 मार्च को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं दोपहर से लेकर शाम तक दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.

Read more!

22 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 23 मार्च को दिल्ली के सभी जिलों में मौसम का मिजाज एक जैसा रहने वाला है. उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, और नई दिल्ली सहित मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में दोपहर के बाद हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. यही स्थिति एनसीआर के शहरों जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिलेगी. इन इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. विभाग ने कहा कि 23 मार्च को दोपहर से पहले तक बादल छाए रहेंगे और उसके बाद बारिश देखने को मिलेगी.

वही तापमान की बात करें तो यहां के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में सफदरजंग और पालम जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1.7 डिग्री सेल्सियस से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड की कोई संभावना नहीं है. अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ने का अनुमान है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वही आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 24 मार्च से आसमान में रूप से बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम हो जाएगी. 24 से 28 मार्च के बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों जैसे आयानगर, लोदी रोड, रिज और पालम में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. 26 मार्च को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे सकता है, जिसके प्रभाव से 26 से 28 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, आज की बारिश के बाद दिल्लीवासियों को एक बार फिर बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

    follow google news