दिल्ली में झमाझम बारिश और 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! मौसम विभाग ने 7 जुलाई को सभी जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 07:52 PM • 06 Jul 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. अगले कई दिनों तक राजधानी में बादलों का डेरा रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Google CTA

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मानसून की सक्रियता के चलते राजधानी का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 7 जुलाई को हवाओं के रुख में बदलाव और कम दबाव के क्षेत्र (ट्रफ़ लाइन) की वजह से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी पूरी संभावना बनी हुई है. ऐसे में अगर आप भी मंगलवार को दफ्तर या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो घर से छाता साथ लेकर ही निकलें.

Read more!

दिल्ली में 7 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. दिन की शुरुआत से ही यानी सुबह और पूर्वाह्न के समय कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ खास हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है. इतना ही नहीं, बारिश का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा. शाम और रात के वक्त एक बार फिर मौसम करवट लेगा और दूसरे दौर की हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 7 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली समेत सभी जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, इन सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ जोरदार आंधी-तूफान आने और बिजली कड़कने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो तेज झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक भी पहुंच सकती हैं.


दिल्ली में मानसून की स्थिति

राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मानसून की उत्तरी सीमा इस समय जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है और अगले 2-3 दिनों में इसके हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में पूरी तरह आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के लिए आने वाले दिनों के पूर्वानुमान की बात करें, तो 8, 9 और 10 जुलाई को भी नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत सभी संबंधित क्षेत्रों में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और सुबह व दोपहर के समय हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा. 11 और 12 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी जरूर आ सकती है, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi SIR Form Online: घर बैठे कैसे भरे ऑनलाइन SIR फॉर्म? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस