मौसम विभाग का बड़ा अपडेट...1 जुलाई से दिल्ली के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. 1 जुलाई से राजधानी के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. IMD ने पूरे दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली का मौसम अचानक बदलेगा
दिल्ली का मौसम अचानक बदलेगा

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोग  पिछले कई दिनों से भीषण झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे है.  ऐसे में अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है.  मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. यहां अब आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है. आपको बता दें  कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली NCR के कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बने हुए थे. इस दौरान यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. ऐसे में अब मॉनसून की दस्तक के साथ ही इस तपन से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए दिल्ली में कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान के आने की संभावना जताई है. बारिश का ये सिलसिला 6 जुलाई तक जारी रह सकता है.

Read more!

दिल्ली में 1 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार,  1 जुलाई 2026 को दिल्ली के आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर बाद या शाम के समय दिल्ली के अलग अलग इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की  संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 60 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.  इनमें उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत पूरा दिल्ली-NCR क्षेत्र शामिल है. 

जानें क्या है मॉनसून की स्थिति?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को कवर कर चुका है. अच्छी बात यह है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मॉनसून के पूरे दिल्ली-चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं, जिससे आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्ली के सभी जिलों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने वाली हैं . 2 जुलाई को दिल्ली पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा. इसके कारण अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान गिरकर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा . इसके बाद 3 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान भी दिल्ली के तमाम क्षेत्रों में लगातार बादल छाए रहेंगे और सुबह व पूर्वाह्न के समय गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे पूरी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो की येलो और ग्रीन लाइन के इन 6 स्टेशनों पर शुरू हुआ काम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

    follow google news