Delhi Weather Update: दिल्ली NCR में मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट बदली है. यहां बीते दिन सुबह की शुरूआत तो धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर आते आते बादलों ने आसमान में डेर जामा लिया. इसके बाद शाम को आसमान काला हो गया है कई इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबादी हुई. ऐसे में इसके बाद तापमान थोड़ा ठंडा हो गया, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण ऐसा हो रहा है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 31मार्च को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 31 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर और शाम के समय दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके अलावा, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे सीमावर्ती जिलों में भी गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ-साथ तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे दिन के समय उमस में कमी आएगी.
तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है. आज 31 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो पिछले दिनों के 36 डिग्री के मुकाबले कम रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और इसके 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं फिलहाल बारिश और हवाओं के चलते सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना रहेगा.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा. इसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्वी, मध्य और शाहदरा समेत लगभग सभी जिलों में एक बार फिर आसमान में बादल छाने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि, इस बीच 2 अप्रैल के आसपास तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम पारा 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में रुक-रुक कर होने वाली बारिश तापमान को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देगी.
ADVERTISEMENT


