Delhi Weather Today: धूप निकलेगी या होगी बारिश...दिल्ली NCR में 19 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Alert: बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से धूप की वापसी होगी, हालांकि सुबह हल्की धुंध रह सकती है. तापमान में हल्की गिरावट के बाद स्थिर मौसम की उम्मीद है, फिलहाल भारी बारिश या तूफान का कोई अलर्ट नहीं है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी पश्चिमी विक्षोभ के असर और बूंदाबांदी के बाद अब धीरे-धीरे बादलों का डेरा हटने लगा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 19 फरवरी को राजधानी में धूप के निकलने का अनुमान है. हालांकि, सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से होगी.

Read more!

19 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 19 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह के वक्त हल्की धुंध या मिस्ट छाई रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल सकती है. मौसम के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान की बात करे तो ये 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. IMD ने बारिश को लेकर फिलहाल कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद पारा फिर से चढ़ना शुरू होगा. पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से सक्रिय होंगी, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं

.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में स्थिरता आने की उम्मीद है. 20 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. इसके बाद 21 से 23 फरवरी के बीच भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा. हालांकि 22 और 23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी बड़े तूफान या भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

    follow google news