Delhi Weather Today: बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जारी किया ये अपडेट

Delhi Weather Alert: राजधानी Delhi में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मार्च की शुरुआत में ही तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादल जरूर दिखाई देंगे, लेकिन फिलहाल बारिश या ठंडी हवाओं से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे वसंत ने बिना किसी औपचारिक विदाई के गर्मी को रास्ता दे दिया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही चटख धूप महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के बावजूद फिलहाल दिल्ली में राहत की कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही है. आसमान में बादलों की लुकाछिपी तो जारी रहेगी, लेकिन सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. 

Read more!

11 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 11 मार्च को दिल्ली के सभी प्रमुख जिलों जैसे कि नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, इन बादलों से बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जो सामान्य से काफी अधिक है पालम, सफदरजंग, लोदी रोड और रिज जैसे क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है विशेष रूप से नजफगढ़ और मयूर विहार जैसे इलाकों में भी गर्मी का असर साफ देखा जाएगा.

अगर दिल्ली में तापमान की बात करें तो अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा जो कि सामान्य से 31 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल किसी भी जिले के लिए शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े होने वाले हैं. 12 से 16 मार्च के बीच दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी. 12 मार्च से 14 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहेगा. हालांकि, 15 मार्च के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है, जिससे दिल्लीवासियों को हल्की राहत मिल सकती है. विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोगों को बढ़ती गर्मी के रहने की सलाह दी गई है.

    follow google news