Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के पहले हफ्ते में मौसम के तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दरअसल, पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में चल रही पछुआ हवाओं के बीच राजधानी में गर्मी अपना असर दिखने लगी है. पिछले 24 घंटों में सफदरजंग और लोधी रोड के इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार दिल्लीवासियों को मौसम ने समय से पहले ही चिलचिलाती धूप का अहसास करा दिया है. आने वाले दिनों में ये सिलसिला और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
10 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी 10 मार्च को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर जैसे प्रमुख केंद्रों पर अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
अगर दिल्ली में तापमान की बात करें तो वर्तमान में यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 7 दिनों तक तापमान सामान्य से काफी अधिक या उससे अधिक रहने की संभावना है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर के जिलों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है. 11 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अगले पांच दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में गिरावट के संकेत नहीं हैं. 14 और 15 मार्च के आसपास न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट (15-17 डिग्री) जरूर देखी जा सकती है, लेकिन दिन का पारा 34 से 37 डिग्री के बीच ही बना रहेगा, जिससे दोपहर में लू जैसा अहसास हो सकता है.
ADVERTISEMENT

