Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड की विदाई हो चुकी है. हालांकि सुबह और रात के समय यहां हल्का कुहासा देखने को मिल रहा है. वहीं दिन के समय चटख धूप और तेज सतही हवाएं लोगों को बदलते मौसम का अहसास करा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान पर साफ तौर पर दिखाई देगा.
ADVERTISEMENT
25 फरवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार आज यानी 25 फरवरी को दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिन के दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे धूप के बावजूद हल्की सिहरन महसूस हो सकती है. दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मौसम कमोबेश एक जैसा ही रहने की संभावना है. एनसीआर के शहरों जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी साफ आसमान के साथ सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.
वही दिल्ली में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज का न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सफदरजंग मौसम केंद्र पर पिछला अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस बात का संकेत है कि फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे रातें अब पहले के मुकाबले कम ठंडी होंगी.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले एक हफ्ते तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ ही रहेगा. 26 फरवरी को भी दिन के समय 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी, जिससे अधिकतम पारा 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 7 दिनों के दौरान तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है. हालांकि, हिमालयी क्षेत्र में 27 फरवरी और फिर 2 मार्च को आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में हवा की दिशा और गति पर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT

