'मैं महिला हूं, गाड़ी पीछे नहीं लूंगी...' दिल्ली की सड़क पर रॉन्ग साइड गाड़ी अड़ाकर महिला ने खेला वुमेन कार्ड, वीडियो वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली में रॉन्ग साइड गाड़ी अड़ाकर खड़ी करने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों के अनुरोध के बावजूद महिला ने 'मैं महिला हूं, गाड़ी पीछे नहीं लूंगी' कहकर गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया. इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

Delhi Viral Video
Delhi Viral Video

वैशाली

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और उसके बाद होने वाले विवाद के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जहां एक महिला की 'दबंगई' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाकर लाती है और सड़क के बीचों-बीच अड़ाकर खड़ी कर देती है. इस लापरवाही की वजह से सड़क पर बेहद लंबा और भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है. जब वहां मौजूद आम लोग और राहगीर महिला से गाड़ी को पीछे करने का अनुरोध करते हैं, तो वह अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा लोगों पर ही भड़क जाती है. महिला साफ तौर पर यह कहते हुए रौब दिखाती है कि वह एक महिला है, इसलिए वह गाड़ी पीछे नहीं हटाएगी.

Read more!

'मैं लेडी हूं, गाड़ी पीछे नहीं लूंगी'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब एक मिनट का है, जिसमें पूरा घटनाक्रम साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला गलत दिशा में अपनी गाड़ी लेकर आ गई है, जिससे आगे का पूरा रास्ता ब्लॉक हो चुका है. वहां मौजूद लोग लगातार महिला से गाड़ी बैक करने की मिन्नतें कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैम, आपकी वजह से पूरा रास्ता जाम हो गया है.

इस पर महिला बेहद अड़ियल रवैया अपनाते हुए और सीधे तौर पर वुमेन कार्ड खेलते हुए कहती है कि मैं एक महिला हूं और गाड़ी पीछे नहीं लूंगी. वीडियो बनाने वाला शख्स और वहां खड़े अन्य लोग इस बात पर आपत्ति जताते हैं कि क्या महिला होने का यह मतलब है कि आप रॉन्ग साइड भी जाएंगी और गाड़ी भी पीछे नहीं करेंगी.

राहगीरों ने जताई कड़ी आपत्ति

घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में महिला के इस व्यवहार को लेकर काफी गुस्सा देखा गया. वीडियो में बैकग्राउंड से लोगों की आवाजें आ रही हैं, जो कह रहे हैं कि मैडम ने रॉन्ग साइड गाड़ी अड़ा रखी है और बिल्कुल भी पीछे लेने को तैयार नहीं हैं. लोग कह रहे हैं कि पूरी पब्लिक उनसे खुशामद कर रही है, लेकिन वह सिर्फ लेडी होने का नाजायज फायदा उठा रही हैं. ट्रैफिक में फंसे लोग चिल्लाकर कह रहे हैं कि आगे पूरा रास्ता बंद हो चुका है और सिर्फ एक गाड़ी की वजह से सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं. इस दौरान कुछ लोगों को यह भी कहते सुना जा सकता है कि इस गाड़ी का नंबर नोट कर लिया जाए ताकि पुलिस इस पर सख्त चालान और कानूनी कार्रवाई कर सके.

सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्ष्य मेहता नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली में एक महिला रॉन्ग साइड पर गाड़ी ले आई, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया. जब लोगों ने उसे गाड़ी रिवर्स करने को कहा तो उसने यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि वह एक महिला है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है और लोग इस वीडियो को जमकर रीपोस्ट और शेयर कर रहे हैं.

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. अधिकांश लोग महिला के इस गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव और बात-बात पर वुमेन कार्ड खेलने की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस महिला का ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए लिखा कि अब सुप्रीम कोर्ट को टैग करो, वे महिलाओं के लिए गलत साइड में गाड़ी चलाना भी लीगल कर देंगे.

कानून और ट्रैफिक नियमों पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पुरुषों के अधिकारों और कानून के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों ने अपनी भड़ास निकाली. एक यूजर ने लिखा कि महिला यहां सरेआम गुंडागर्दी कर रही है क्योंकि उसे पता है कि उसके पास सारे अधिकार हैं, जबकि वीडियो बनाने वाले के पास कोई अधिकार नहीं है. यूजर ने आगे लिखा कि अगर कोई पुरुष उससे लड़ता है तो उस पर झूठा केस दर्ज होने का डर रहता है. वहीं एक अन्य जागरूक यूजर ने महिला को नसीहत देते हुए लिखा कि सिर्फ गाड़ी चलाना आना ही काफी नहीं होता, बल्कि सड़क पर नियमों का पालन करना भी जरूरी है. अपनी गलती मानना सीखिए, क्योंकि हर जगह वुमेन कार्ड आपको नहीं बचा पाएगा, जो गलत है वो हमेशा गलत ही रहेगा। इसके साथ ही कई यूजर्स ने महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर की है.

यहां देखें वीडियो

'बुजुर्ग की कोहनी बार-बार...', दिल्ली मेट्रो में लड़की के साथ घिनौनी हरकत, वीडियो जारी कर कही ये बातें!

    follow google news