दिल्ली: बच्चे को स्कूल बस में छोड़ रही महिला से दिनदहाड़े लूट, 4 बदमाशों ने सिर पर गन की बट से किया हमला; वारदात CCTV में कैद

दिल्ली के कृष्णा नगर में अपने बच्चे को स्कूल छोड़ रही महिला से चार नकाबपोश बदमाशों ने गन की बट से हमला कर सोने का कंगन लूट लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश चोरी की बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े फायरिंग करते और दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं.

दिल्ली
दिल्ली

विजय नेगी

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब महिलाएं सुबह के वक्त भी सुरक्षित नहीं हैं. पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़कर लौट रही एक महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर उनके सिर पर गन की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया.

Read more!

सुबह सवा पांच बजे की सनसनीखेज वारदात

यह पूरी घटना 17 मार्च 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे की है. पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल बस में ड्रॉप करने के बाद जैसे ही अपनी स्कूटी स्टार्ट करने लगी, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके.

महिला ने दिखाई बहादुरी, बदमाशों ने चलाई गोली

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि बदमाशों ने उनके हाथ से सोने का कंगन (Gold Bangles) छीनने की कोशिश की. जब उन्होंने शोर मचाया और विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों को आता देख बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली और महिला के सिर पर गन की बट से जोरदार वार किया, जिससे वह अर्धविक्षिप्त (Unconscious) हो गईं. वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय बदमाशों ने डराने के लिए फायरिंग भी की.

चोरी की बाइक से आए थे लुटेरे

पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की थीं. इससे साफ पता चलता है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया. कृष्णा नगर थाना पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 86/26 दर्ज कर ली है और बीएनएस (BNS) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई इस लूट ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक कर रही है. इलाके के लोगों में इस घटना के बाद से भारी दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें: पालन अग्निकांड:भाग सकती थी हिमांशी, पर मां को अकेला कैसे छोड़ती? बचाने लपटों में कूद गई बेटी, बाथरूम में एक साथ मिले दोनों के शव

    follow google news