यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, दिल्ली कोर्ट ने क्यों लिया ये फैसला?

• 02:24 PM • 23 Nov 2026

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. शिकायतकर्ता विकास पांडे ने उनके BJP IT Cell Part II वीडियो पर मानहानि का आरोप लगाया था. मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी.

NewsTak
Google CTA

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और मानहानि करने वाले दावे किए गए थे.

Read more!

मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने सोमवार को शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. विकास पांडे 'I Support Narendra Modi' नाम का सोशल मीडिया पेज चलाते हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ध्रुव राठी के 'BJP IT Cell Part II' नाम के वीडियो से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विकास पांडे का आरोप है कि इस वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और मानहानि करने वाले दावे किए गए थे. इसी आधार पर उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी.

पहले भी जारी हो चुके हैं वारंट

इस मामले में इससे पहले कोर्ट ध्रुव राठी को समन जारी कर चुका है. इसके अलावा उनके खिलाफ दो बार जमानती वारंट भी जारी किए गए थे. हालांकि, पेशी और वारंट की तामील में आ रही दिक्कतों के बाद अब कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी. इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी.

मानहानि और समन के बीच फंसे ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने गुरुग्राम स्थित आवास पर भेजा नया समन, जानिए पूरा मामला