DTC बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक चलेगा पिंक टिकट

वैशाली

• 04:18 PM • 17 Aug 2026

DTC Bus Pink Ticket Deadline Extended: दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने कागजी पिंक टिकट बंद करने की डेडलाइन 16 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है. 1 सितंबर से केवल 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' धारक महिलाएं ही मुफ्त सफर कर सकेंगी.

दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर पर बड़ी खबर
दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर पर बड़ी खबर
Google CTA

DTC Bus Pink Saheli Smart Card News: दिल्ली की सड़कों पर DTC और क्लस्टर बसों से रोजाना सफर करने वाली लाखों महिलाओं के लिए राहत की खबर है. अगर आप भी दिल्ली की सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ उठाती हैं और अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवा पाई हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कागजी पिंक टिकट बंद करने की समयसीमा को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इससे उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जो अब तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवा सकी थीं. आखिर सरकार ने क्या फैसला लिया है और इसका महिलाओं पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं.

Read more!

डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

परिवहन विभाग के पिछले आदेश के मुताबिक, 16 अगस्त से बसों में फ्री सफर के लिए कागजी टिकट को पूरी तरह बंद कर 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अनिवार्य किया जाना था. हालांकि, स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में महिलाओं को आ रही शुरुआती दिक्कतों और केंद्रों पर लग रही लंबी लाइनों को देखते हुए सरकार ने यह समय सीमा 15 दिन और बढ़ा दी है. अब 31 अगस्त तक कागजी पिंक टिकट की सुविधा जारी रहेगी.

18 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड बांटे गए

दिल्ली सरकार के आधिकारिक आदेश के मुताबिक, इस विस्तारित अवधि के दौरान शहर भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. बस डिपो, बसों के अंदर अनाउंसमेंट, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जल्द से जल्द कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. अब तक दिल्ली में 18 लाख से अधिक 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बांटे जा चुके हैं. महिलाओं की सुविधा के लिए पूरे शहर में 50 से अधिक अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं, जहां से आसानी से यह कार्ड बनवाया जा सकता है.

1 सितंबर से स्मार्ट कार्ड बिना देना होगा किराया

ध्यान देने वाली बात यह है कि 1 सितंबर से कागजी टिकट की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा. 1 सितंबर से केवल वही महिला यात्री बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी, जिनके पास वैध 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' मौजूद होगा. यदि आपके पास स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, तो नियमों के तहत टिकट खरीदकर लागू किराया देना पड़ेगा. इसलिए दी गई 15 दिनों की अतिरिक्त मोहलत का फायदा उठाते हुए अपना कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें.


यह भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में DDA का बड़ा ऑफर: 1224 फ्लैट्स पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट! जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन