DUSU Election 2026: NSUI ने किस पद पर किसे बनाया उम्मीदवार? अध्यक्ष से संयुक्त सचिव तक देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 04:07 PM • 13 Sep 2026

DU NSUI Candidates List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 को लेकर कैंपस में सियासी हलचल तेज है. NSUI ने चार पदों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. प्रत्याशियों ने हॉस्टल की कमी, PG किराया, सुरक्षा, मेंस्ट्रुअल लीव और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए चुनावी एजेंडा सामने रखा है. अब नजर मुकाबले और अभियान पर है आगे.

NSUI ने जारी किए चार उम्मीदवारों के नाम
NSUI ने जारी किए चार उम्मीदवारों के नाम
Google CTA

DUSU Election NSUI Candidates List 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही कैंपस की राजनीति गर्मा गई है. टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने अपने चारों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. NSUI के प्रत्याशियों ने प्रेस और छात्रों के सामने अपना विजन रखा. इस दौरान उन्होंने हॉस्टल की कमी, PG के बढ़ते किराए, मेंस्ट्रुअल लीव और जर्जर इमारतों जैसे छात्र हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उम्मीदवारों ने इन मुद्दों को लेकर ABVP और विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए.

Read more!

कम छात्रों को मिलता है हॉस्टल' विजय शंकर मीणा

राजस्थान के रहने वाले विजय शंकर मीणा NSUI की ओर से DUSU अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं. उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय से MA फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं. NSUI के मुताबिक, विजय शंकर मीणा छात्र अधिकार, सामाजिक न्याय और छात्रों की भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे हैं. उनके चुनाव अभियान में छात्र कल्याण और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने पर जोर रहेगा.

NSUI उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना है कि हर साल UG में हजाराें छात्रों को दाखिला होता है, लेकिन विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सिर्फ कुछ ही हजार छात्रों के रहने की व्यवस्था है.  NSUI ने 'DU PG Hostel Certification System' और 'Rent Control Act' लागू करने की मांग की है. संगठन का कहना है कि इससे PG में छात्रों से मनमाना किराया वसूलने की समस्या पर रोक लगाई जा सकेगी.

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने सुरक्षा 

दिल्ली के रहने वाले वीर चतरथNSUI की ओर से DUSU उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल से MA फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं.

NSUI के मुताबिक, वीर चतरथछात्र और कैंपस से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे हैं. उनके अभियान में छात्र अधिकार और कैंपस में छात्रों की भागीदारी को प्रमुखता दी जा रही है.

उम्मीदवारों ने सत्यनिकेतन में हुए इमारत हादसे का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते किराए और सुरक्षा मानकों को लेकर नियम तय किए गए होते, तो छात्रों की जान जोखिम में पड़ने से बच सकती थी.

छात्राओं के लिए मेंस्ट्रुअल लीव लागू कराने का वादा - नम्रता चौधरी 

दिल्ली की रहने वाली नम्रता चौधरी NSUI की ओर से सचिव पद की उम्मीदवार हैं. उन्होंने SPM College, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल विश्वविद्यालय में MA सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं.

NSUI ने उनकी उम्मीदवारी को छात्र कल्याण, समान अवसर और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से जोड़ा है. संगठन का कहना है कि उनकी उम्मीदवारी से छात्र राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा.

नम्रता चौधरी ने छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी की तर्ज पर दिल्ली विश्वविद्यालय में भी छात्राओं के लिए 'Menstrual Leave' लागू कराने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा कैंपस और उसके बाहर मौजूद सार्वजनिक वॉशरूम की साफ-सफाई सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है.

छात्र प्रतिनिधित्व मजबूत करने पर जोर-गोपाल चौधरी

राजस्थान के रहने वाले गोपाल चौधरी NSUI की ओर से संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार हैं. उन्होंने Satyawati College, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल से MA फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं. NSUI के मुताबिक, गोपाल चौधरी छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर काम करते रहे हैं. उनके अभियान में जमीनी स्तर पर छात्रों से जुड़ने और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने उनकी समस्याओं को मजबूती से रखने पर जोर है.

DUSU में कब होंगे चुनाव? 

DUSU चुनाव 18 सितंबर 2026 को होंगे. डे क्लास के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि ईवनिंग क्लास के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे. इसके बाद 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी, यानी चुनाव प्रक्रिया का अंतिम नतीजा 19 सितंबर को सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: DUSU Election 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, क्रिकेटर से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ी तक शामिल, देखें पूरी लिस्ट