दिल्ली-एनसीआर की सड़कों और बाजारों में छोटी-छोटी बातों पर लोगों का आपा खो देना और कानून हाथ में लेना अब जैसे आम बात हो गई है. खासकर लड़कियों के ऐसे-ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. ऐसा ही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लड़कों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए दिखाई दे रही है. यह पूरा मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर बीच बचाव और तीखी बहस का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफेद टॉप में और भूरे बालों वाली एक लड़की, जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताई जा रही है, कुछ लड़कों पर बुरी तरह भड़की हुई है. बताया जा रहा है कि, वहां मौजूद ब्लैक शर्ट पहने एक लड़के ने इस लड़की को देखकर उसके साथ फोटो खिंचाने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, लड़की ने फोटो खिंचवाने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि वहां बड़ा बवाल खड़ा हो गया. लड़की इस बात से इतनी नाराज हो गई कि उसने सरेआम उन लड़कों को ऐसी गंदी-गंदी गालियां सुनानी शुरू कर दीं, जिन्हें बिना बीप किए सुना भी नहीं जा सकता.
वीडियो में क्या-कुछ दिखा?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान लड़के लगातार लड़की से कह रहे हैं कि वह गाली मत दे और वे उससे तमीज से बात करने की गुजारिश कर रहे हैं. वहीं लड़की बेहद गुस्से में उंगली दिखाकर लड़कों को चुनौती दे रही है और कह रही है कि 'तू क्या करेगा'. वीडियो में लड़की यह भी कहती सुनाई दे रही है कि वह फोटो नहीं खिंचवाना चाहती थी, फिर भी उससे इस बारे में बार-बार पूछा गया. इस दौरान लड़कों और लड़की के बीच हाथापाई जैसी नौबत आती दिखती है और वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की राय दो धड़ों में बंट गई है. कुछ लोग इस गालीबाज लड़की के व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे पूरी तरह गलत मान रहे हैं. भूमिका हिंदू नाम की एक यूजर ने लड़की का समर्थन करते हुए लिखा कि लड़कियां बिल्कुल सही हैं, लड़के बिना पूछे अनजान लड़कियों की फोटो क्यों ले रहे थे. उन्होंने कहा कि बदतमीजी का जवाब बदतमीजी से ही दिया जाएगा, तभी लड़कियां खुद को सुरक्षित रख सकती हैं. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जब लड़के सरेआम सोशल मीडिया पर गाली देते हैं तो सब चलता है, तो लड़की के गाली देने पर इतना बवाल क्यों.
दूसरी तरफ, कई यूजर्स ने लड़की के इस तरह सरेआम गाली-गलौज करने के रवैये की कड़ी आलोचना की है. विश्वजीत नाम के एक अन्य यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अगर इस लड़की के मां-बाप भी इसका यह वीडियो देखेंगे, तो वे कितना शर्मिंदा हुए होंगे. फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हालांकि इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि सिक्के का दूसरा पहलू कुछ और भी हो सकता है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


