दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्र और युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने भी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लेकिन इसी बीच, जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन से एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में एक युवक कैमरे के सामने सरेआम यह धमकी देता हुआ नजर आ रहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे दिल्ली में आग लगा देंगे. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
कौन है दिल्ली फूंकने की धमकी देने वाला युवक?
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे इस वीडियो में सफेद रंग की टोपी और सफेद टी-शर्ट पहने हुए एक युवक नजर आ रहा है. इस युवक की सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगालने पर पता चला है कि वह एक ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर है, जो अक्सर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाता रहता है . हालांकि, जंतर-मंतर जैसे गंभीर छात्र आंदोलन और संवेदनशील माहौल के बीच इस कंटेंट क्रिएटर ने सरेआम ऐसी भड़काऊ और हिंसक धमकी क्यों दी, इसे लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.
वायरल वीडियो में युवक ने क्या कहा?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में वह युवक ग्रेटर नोएडा के अपने भाइयों को संबोधित करते हुए समर्थन मांगता दिख रहा है. वीडियो में उसे साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'पूरे दिल्ली इंचार्ज, आग लगा देंगे अगर भाई के ऊपर बात आ गई तो...'. इस तरह खुलेआम दिल्ली को आग लगाने की धमकी देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सीजेपी प्रोटेस्ट और अभिजीत दीपके का क्या है कनेक्शन?
नीट धांधली के खिलाफ चल रहे इस 'सीजेपी' (CJP) प्रोटेस्ट का समर्थन करने के लिए देश के कोने-कोने से भारी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. इस आंदोलन की कमान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके संभाल रहे हैं और वे लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद हैं. दीपके वहां आने वाले हर एक प्रदर्शनकारी से बेहद आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं. इसी मुलाकात के दौरान वह इस धमकी देने वाले कंटेंट क्रिएटर से भी मिले थे.
अभिजीत दीपके ने भड़काऊ बयान को किया इग्नोर
ग्राउंड रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के मुताबिक, यह कंटेंट क्रिएटर अपनी भड़काऊ बात को आंदोलन के अगुआ अभिजीत दीपके के सामने भी बोलने की कोशिश कर रहा था. लेकिन शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ा रहे अभिजीत दीपके ने इस लड़के की इस हरकत को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी. दीपके ने उसके इस भड़काऊ भाषण को किसी भी तरह का सपोर्ट देने से साफ मना कर दिया और युवक को पूरी तरह से नजरअंदाज (इग्नोर) करते हुए तुरंत आगे बढ़ गए.
शांतिपूर्ण आंदोलन में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
CJP आंदोलन के आयोजकों का शुरुआत से ही यह स्पष्ट कहना रहा है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है. इस आंदोलन में किसी भी प्रकार की हिंसा या अराजकता के लिए रत्ती भर भी जगह नहीं है. यही वजह है कि आंदोलन के लीडर्स ने इस तरह के भड़काऊ प्रयास को तुरंत खारिज कर दिया. अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज है कि क्या इस कंटेंट क्रिएटर ने यह सब केवल रील्स बनाने और सोशल मीडिया व्यूज बटोरने के लिए किया था, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई थी.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


