जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के दौरान हंगामा! पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों हुई तीखी बहस?

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच बैनर हटाने को लेकर तीखी बहस और खींचतान हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और बैनर पर कोई आपत्तिजनक बात नहीं लिखी है. जानिए पूरा मामला.

Jantar Mantar Protest
Jantar Mantar Protest
Google CTA

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'रिजर्वेशन रिफॉर्म' के बैनर तले आयोजित आंदोलन के दौरान भारी हंगामा और तनाव की स्थिति देखने को मिली. आरक्षण और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच बैनर को हटाने को लेकर जमकर खींचातानी और तीखी बहस हुई. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

बैनर हटाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खींचातानी

जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए थे. इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए बैनर को हटाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा बैनर हटाने की कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद युवाओं ने कड़ी आपत्ति जताई और बैनर को पकड़े रखा, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी खींचतान देखने को मिली.

'बैनर में कुछ आपत्तिजनक नहीं, शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा प्रदर्शन'

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बैनर पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक बात या शब्द नहीं लिखा गया है, बल्कि इसमें केवल उनकी मांगों का जिक्र है. उन्होंने साफ किया कि उनका यह आंदोलन किसी खास जाति के खिलाफ नहीं है और वे किसी भी कीमत पर बैनर को वहां से हटने नहीं देंगे.

पुलिस की तैनाती से माहौल हुआ तनावपूर्ण

बैनर को लेकर उपजे विवाद के बीच जंतर-मंतर पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. भारी संख्या में पुलिस बल पीछे इकट्ठा हो गया और स्थिति को संभालने का प्रयास करने लगा. मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार बातचीत और बहस चलती रही. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है.

बिना आधिकारिक अनुमति के चल रहा था प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रदर्शन को कोई आधिकारिक अनुमति (Official Permission) नहीं मिली थी. इसी वजह से पुलिस ने मौके पर आकर प्रदर्शनकारियों को रोकने और उनके बैनर-पोस्टर हटाने का प्रयास किया. हालांकि, इसके बावजूद युवा जंतर-मंतर पर डटे रहे और आरक्षण तथा यूजीसी से जुड़े सुधारों की मांग करते नजर आए.

यहां देखें वीडियो

जंतर-मंतर पर 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' की हुंकार! पुलिस ने लगाए भारी बैरिकेड्स, देखें ग्राउंड रिपोर्ट