Judge Aman Sharma Death: दिल्ली में जज अमन शर्मा की संदिग्ध मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच अब अमन की मौत के मामले में उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने इस पूरी घटना को एक नया मोड़ दे दिया है. पिता कास कहना है कि ये केवल एक सुसाइड का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे की परिस्थितियों और व्यवहार की गहराई से जांच होनी चाहिए. उनके बयानों के बाद अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह महज एक आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई वजह है?
ADVERTISEMENT
अमन ने पिता से आखिरी कॉल में कही थी ये बात
अमन शर्मा के पिता ने बताया कि घटना वाली रात अमन ने उन्हें फोन किया था. अमन ने फोन पर बहुत ही कहा था कि पापा, मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है और यह मेरा आपको आखिरी फोन काॅल है, मैं आपसे मांफी चाहता हूं. पिता के अनुसार, अमन के साथ काफी दुर्व्यवहार किया गया था. उन्होंने बताया कि अमन के ससुर (प्रेम जी) के साथ भी बुरा बर्ताव हुआ. उन्होंने कहा कि शायद अमन देख नहीं पाए और वो उस पीड़ा को सहन नहीं कर सके. घटना के समय पति-पत्नी एक ही कमरे में थे और बाहर तक चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं. पिता ने सवाल उठाया कि जब बाथरूम महज दो-तीन फीट की दूरी पर था.
ट्रेनिंग के दौरान मिले थे दोनों, फिर की लव मैरिज
पिता ने बताया कि अमन और उनकी पत्नी दोनों एक ही बैच के अधिकारी थे. पिता ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई थी. इस दौरान ही दाेनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर हमने दोनों की लव मैरिज करवा दी. हालांकि, पिछले कुछ समय से रिश्तों में काफी खटास आ गई थी. बतौर पिता अमन के अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी या ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. यहां तक कि अमन को उनके मासूम बेटे से मुखाग्नि तक नहीं मिल पाई और पिता को ही अपने जवान बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा.
पिता ने लगाई न्याय की गुहार
अमन के पिता ने कानून व्यवस्था से इस मामले में सुओ मोटो (खुद संज्ञान लेना) लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर एक न्यायिक अधिकारी के साथ ऐसी घटना घट सकती है और उसे प्रताड़ित किया जा सकता है तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? परिवार ने मांग की है कि बिना यह देखे कि कौन किस पद पर है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
यह भी पढ़ें: जज अमन शर्मा का वो आखिरी कॉल… जाने देने से पहले पिता से कही थी ये सब बातें, खुद दी एक एक जानकारी
ADVERTISEMENT


