जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन खत्म हो चुका है, लेकिन प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम और उसके किरदार सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे ही एक प्रमुख चेहरे जुनैद खान हैं, जो प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर आने वाले लोगों को खाना खिलाते थे. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दिन जब पूरी सीजेपी टीम जंतर-मंतर पर जश्न मना रही थी, तब उस जश्न से जुनैद गायब थे. इसके बाद जुनैद खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद से मसूरी तक पुलिस कार्रवाई का दावा
जुनैद खान ने दावा किया कि उनके माता-पिता को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके अलावा खुद दिल्ली पुलिस ने जुनैद को डिटेन किया, आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 5 से 6 घंटे तक हिरासत में रखा और बाद में उत्तराखंड के देहरादून स्थित मसूरी की सड़कों पर छोड़ दिया, जहां से वे कैब लेकर अपने घर लौटे. जुनैद का यह भी आरोप है कि मेरठ में उनकी बहन के घर दबिश देकर उनके ससुर को पुलिस ने उठाया और पूछताछ के नाम पर परेशान किया. हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का कहना है कि यह केवल एक रूटीन पूछताछ थी और किसी को परेशान नहीं किया गया.
सीजेपी से दूरी और अफवाहों का बाजार
इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे कि अपनी इस कानूनी लड़ाई में जुनैद खान अकेले पड़ गए हैं और सीजेपी उनका साथ नहीं दे रही है. दरअसल, जुनैद का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जब उनसे सीजेपी के समर्थन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'साथ उन्हें देना चाहिए'. इस बयान के बाद यह खबरें तेजी से फैलने लगीं कि कॉकरोच जनता पार्टी का मैनेजमेंट और टीम जुनैद खान से किनारा कर रही है.
जुनैद खान ने वीडियो जारी कर दिया जवाब
तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए जुनैद खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर पूरी स्थिति साफ की है. वीडियो में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह बात पूरी तरह अफवाह है कि टॉप लीडरशिप उनका साथ नहीं दे रही है. जुनैद ने बताया कि कुछ लोग उनके और उनके साथियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने और अपने परिवार के सुरक्षित होने की बात कहते हुए सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
सीजेपी प्रवक्ता की सफाई और कानूनी मदद
जुनैद के वीडियो से एक दिन पहले सीजेपी की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने भी ट्वीट के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. उन्होंने स्पष्ट किया था कि सीजेपी के प्रवक्ता और टीम लगातार जुनैद के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव कानूनी मदद दी जा रही है. जुनैद खान के ताजा बयान के बाद अब उन अटकलों पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लग गया है, जिनमें पार्टी और उनके बीच दूरी की बातें कही जा रही थीं.
यहां देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब क्या है CJP का अगला टारगेट? अभिजीत दीपके ने खुद बताया अगला प्लान
ADVERTISEMENT


