'क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं हैं?'...तस्वीर वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी नीतू ने बताया कि नेहा बोहरा ने क्या-क्या किया

अरविंद ओझा

• 05:38 PM • 08 Oct 2026

Neha Bora Viral Photo: वायरल तस्वीर के बाद महिला कॉन्स्टेबल नीतू ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा ने उनकी वर्दी का कॉलर पकड़ा और वर्दी फाड़ दी. नीतू ने नाखूनों से हमला करने और चोट लगने का भी दावा किया. जानिए महिला पुलिसकर्मी ने पूरी घटना के बारे में क्या बताया.

Neha Bora Police Clash
Neha Bora Police Clash
Google CTA

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में AISA की नेहा बोहरा एक महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी पकड़े नजर आ रही हैं. इस महिला कॉन्स्टेबल से आज तक बातचीत की. महिला कॉन्स्टेबल नीतू ने बताया- जब प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा बैरिकेड्स पर चढ़ी तो वह उनको उतारने के लिए चढ़ी. तभी अचानक नेहा बोरा ने उनकी वर्दी का कॉलर पकड़ा और वर्दी को सबके सामने ही फाड़ फेंका. साथ ही उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि, 'क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं है क्या?' विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

नीतू ने सुनाई पूरी कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक नीतू आउटर दिल्ली के नांगलोई इलाके में तैनात है. नई दिल्ली इलाके में प्रोटेस्ट के दौरान उनकी ड्यूटी लगाई गई थी. नीतू ने बताया कि, प्रदर्शन के दौरान अचानक नेहा बोरा बैरिकेड्स पर चढ़ गई. तब स्थिति को कंट्रोल करने के लिए वह खुद बैरिकेड्स पर चढ़ी और उन्हें नीचे उतारने लगी. इसी दौरान नेहा बोरा ने उनकी वर्दी का कॉलप पकड़ लिया और प्रदर्शन के बीच ही वर्दी भी फाड़ डाली. नेहा बोरा यहीं नहीं रुकी. नीतू के मुताबिक, उनपर नाखूनों से भी हमला किया गया और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उनके हाथ और पैर पर गंभीर चोटें भी आई है. 

'सोशल मीडिया पर दी जा रहीं गालियां'

घटना के बाद कॉन्स्टेबल नीतू का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है, जिससे की साफ-साफ साबित होता है कि महिला कॉन्स्टेबल के साथ क्या-क्या हुआ. इस पूरी घटना से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें नीतू को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए नीतू ने कहा कि, 'अगर प्रोटेस्ट में शामिल महिलाएं हैं तो क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं है? हमारे साथ तैनात महिला पुलिसकर्मियों को गाली दी जा रही है, मारपीट की जा रही है.' प्रदर्शन करने वालों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है वो बिल्कुल प्रदर्शन करें लेकिन हम ड्यूटी कर रहे हैं हमें करने दिया जाएं. लगातार हमारे साथ बदतमीजी की जा रही है और हम पर आरोप लग रहे हैं कि पुलिस का व्यवहार गलत है लेकिन जो हमारे साथ हो रहा है वो क्या सही है?

CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 200 CAPF कंपनियां तैनात, 20 हजार जवान संभालेंगे कानून-व्यवस्था