ड्यूटी पर 'रील' बनाना पड़ा भारी! दिल्ली की 'सबसे सुंदर' TTE मोनी नैन पर रेलवे ने की सख्त कार्रवाई, डिलीट करनी पड़ी वीडियो

Delhi TTE Viral Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला टीटीई मोनी नैन पर ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम रील बनाने के आरोप में रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए चेतावनी जारी की और वर्दी में बने सभी वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया. जानिए पूरा विवाद.

Delhi TTE Viral Video
Delhi TTE Viral Video

न्यूज तक डेस्क

follow google news

सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए चर्चा में रहने वाली नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की महिला टीटीई (TTE) मोनी नैन बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं. ड्यूटी के दौरान रील बनाने और प्रोफेशनल रवैया न अपनाने की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन (DRM दिल्ली) ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.

Read more!

सोशल मीडिया स्टार से मिली सख्त चेतावनी

मोनी नैन, जो भारतीय रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुई थीं, वर्तमान में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टीटीई कम टीसी (TTE cum TC) के पद पर तैनात हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3,56,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और लोग उन्हें अक्सर 'इंटरनेट की सबसे सुंदर टीटीई' के नाम से बुलाते हैं. लेकिन, कार्यस्थल पर बनाई गई उनकी रील्स ने अब उन्हें रेलवे की अनुशासन नियमावली के कटघरे में खड़ा कर दिया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब 'झारखंड रेल यूजर्स' नामक एक हैंडल ने एक्स (X) पर मोनी की रील पोस्ट करते हुए रेल मंत्रालय और रेल मंत्री से सीधा सवाल पूछा कि क्या ड्यूटी के दौरान इसकी इजाजत है? शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोनी अपनी ड्यूटी से ज्यादा रील्स पर एक्टिव रहती हैं और यात्रियों के सामने एक इन्फ्लुएंसर की तरह व्यवहार करती हैं, जिससे रेलवे की छवि प्रभावित होती है.

DRM दिल्ली का एक्शन और आदेश

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीआरएम (DRM) दिल्ली ने तुरंत संज्ञान लिया. रेलवे प्रशासन ने इसे 'अनुशासनहीनता' करार दिया और मोनी नैन को सख्त चेतावनी (Strict Warning) जारी की. उन्हें आदेश दिया गया कि:

  • वे ड्यूटी के दौरान बनाई गई अपनी सभी रील्स को तुरंत इंस्टाग्राम से डिलीट करें.
     
  • रेलवे की वर्दी या स्टेशन परिसर के अंदर बनाए गए वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दें.

अकाउंट से हटे वीडियो, बहस जारी

कार्रवाई के बाद मोनी नैन को अपने अकाउंट से वे सभी वीडियो हटाने पड़े जिनमें वे रेलवे की वर्दी में नज़र आ रही थीं. अब उनके अकाउंट पर सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ और पहाड़ों की सैर से जुड़ी वीडियो ही बची हैं. इस घटना ने सरकारी कर्मचारियों के बीच ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के इस्तेमाल और पेड प्रमोशन की नैतिकता पर नई बहस छेड़ दी है. रेलवे का यह कदम उन सभी कर्मचारियों के लिए एक मिसाल है जो ड्यूटी के घंटों के दौरान प्रोफेशनल गरिमा को भूलकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात! अब 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' से होगा फ्री सफर

    follow google news