दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात! अब 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' से होगा फ्री सफर

Delhi Pink Smart Card: राष्ट्रपति ने दिल्ली में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ समेत 4 बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की. दिल्ली की महिलाओं को अब डिजिटल कार्ड के जरिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर मिलेगा, साथ ही मेट्रो में पेड जर्नी की सुविधा भी मिलेगी. जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य योजनाओं की पूरी जानकारी.

Delhi Pink Smart Card
Delhi Pink Smart Card
social share
google news

दिल्ली की महिलाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में दिल्ली सरकार की चार बड़ी जन-कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' की है, जो अब महिलाओं के सार्वजनिक परिवहन में सफर करने के अंदाज़ को पूरी तरह बदल देगा.

पेपर टिकट का जमाना गया, अब चलेगा डिजिटल कार्ड

अभी तक दिल्ली की बसों में महिलाएं कागज के गुलाबी टिकट पर मुफ्त सफर करती थीं. लेकिन अब उनकी जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लेगा. यह कार्ड डिजिटल इंडिया और वन नेशन वन कार्ड की तर्ज पर बनाया गया है. इस कार्ड की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं का नाम, फोटो और एक क्यूआर (QR) कोड होगा, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित और व्यक्तिगत होगा.

बस में मुफ्त और मेट्रो में भी होगा इस्तेमाल

यह स्मार्ट कार्ड न केवल डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देगा, बल्कि इसका उपयोग दिल्ली मेट्रो में 'पेड जर्नी' (Paid Journey) के लिए भी किया जा सकेगा. बस में सफर के दौरान महिलाओं को केवल बस कंडक्टर की ई-टिकट मशीन (ETM) पर अपना कार्ड टैप करना होगा और उनका टिकट तुरंत जनरेट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें...

किसे मिलेगा लाभ और क्या है पात्रता?

  • दिल्ली की रहने वाली 12 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियां और महिलाएं इस कार्ड के लिए पात्र हैं.
  • ट्रांसजेंडर यात्री भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.
  • कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड पहचान पत्र के तौर पर दिखाना अनिवार्य होगा.

कैसे करें आवेदन और क्या होगी फीस?

योजना की शुरुआत आज से ही हुई है, इसलिए पूरी प्रक्रिया जल्द ही विस्तार से जारी की जाएगी. फिलहाल, अनुमानित प्रक्रिया के अनुसार:

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करने होंगे.
  • वेरिफिकेशन के बाद कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा या आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगी.
  • सरकार जल्द ही डीएम/एसडीएम ऑफिस, बस डिपो और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर विशेष काउंटर भी शुरू करेगी.
  • इस स्मार्ट कार्ड को प्राप्त करने के लिए कम से कम ₹120 का भुगतान करना होगा.

3 तरह के कार्ड और अन्य बड़ी योजनाएं

दिल्ली सरकार ने कुल तीन तरह के कार्ड पेश किए हैं: महिलाओं के लिए फ्री पिंक कार्ड, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष कार्ड और आम जनता के लिए जनरल स्मार्ट कार्ड. इसके अलावा, राष्ट्रपति ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, लखपति बिटिया और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजनाओं को भी लॉन्च किया है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए अब नहीं होगी 'WWE' वाली जंग! कॉलेज छात्रों ने निकाला ऐसा जुगाड़, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

    follow on google news