Greater Noida West Metro: इन 5 स्टेशनों के आसपास आसमान छूने वाली हैं प्रॉपर्टी की कीमतें, जानिए पूरी डिटेल

वैशाली

• 10:53 AM • 14 Nov 2026

नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो एक्सटेंशन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने से इस क्षेत्र के रियल एस्टेट बाजार में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट के बाद चुनिंदा 5 प्रमुख इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू सकते हैं.

Greater Noida West Metro
Greater Noida West Metro
Google CTA

सालों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) में मेट्रो का इंतजार कर रहे लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो लाइन के विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. यह प्रोजेक्ट केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि इस पूरे इलाके के रियल एस्टेट बाजार के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होने जा रहा है.

Read more!

8 लाख से अधिक लोगों को राहत

दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के करीब 8 लाख लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. साल 2012 के बाद से जिन लोगों ने यहां अपने सपनों का आशियाना खरीदा था, वे पिछले 14 सालों से रोजाना के सफर के लिए ऑटो, कैब और बसों पर निर्भर थे. अप्रैल 2026 में पुरानी डीपीआर खारिज होने के बाद जब उम्मीदें धूमिल हो गई थीं, तब कैबिनेट के इस फैसले ने एक बार फिर बाजार में नया जोश भर दिया है.

इन 5 इलाकों में आसमान छूएंगे प्रॉपर्टी के दाम

विशेषज्ञों के अनुसार, मेट्रो स्टेशनों के आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. एक्वा लाइन के इस विस्तार पर बनने वाले प्रमुख 5 स्टेशन निम्नलिखित हैं:

  • नोएडा सेक्टर 61: यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के साथ एक मुख्य इंटरचेंज के रूप में काम करेगा.
  • नोएडा सेक्टर 70: इससे आसपास की रिहायशी सोसाइटियों और अस्पतालों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • नोएडा सेक्टर 122: इसके जरिए स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच बेहद आसान होगी.
  • नोएडा सेक्टर 123: यह पर्थला चौक के पास के इलाकों में सड़क यातायात के दबाव को कम करने में मदद करेगा.
  • ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4: यह इस विस्तार का अंतिम स्टेशन होगा, जो गौर सिटी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रमुख कमर्शियल हब को जोड़ेगा.

प्रॉपर्टी बाजार पर असर और निवेश का मौका

आंकड़ों के गवाह हैं कि एनसीआर में मेट्रो और बुनियादी ढांचे के विकास का सीधा असर रियल एस्टेट पर पड़ता है. पिछले 5 सालों में एनसीआर में संपत्तियों की दरें 80% तक बढ़ी हैं, जबकि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कीमतों में 100% तक का उछाल आया है. आमतौर पर मेट्रो स्टेशन के 500 से 800 मीटर के दायरे में संपत्तियां 10% से 25% तक महंगी बिकती हैं. ऐसे में जिन निवेशकों या खरीदारों ने अब तक अपने कदम पीछे खींच रखे थे, उनके लिए यह समय निवेश करने का एक शानदार अवसर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: छठ महापर्व का पहला दिन: नहाय-खाय पर कालिंदी कुंज घाट पर उमड़े श्रद्धालु, जानें यमुना में डुबकी लगाने के बाद महिलाओं ने क्या कहा?