Noida Sector 51 to 52 AC skywalk: अगर आप भी दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार और काम की खबर है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को आखिरकार एक बड़ा तोहफा मिल गया है. नोएडा के सेक्टर 51 (एक्वा लाइन) और सेक्टर 52 (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशन के बीच बने देश के पहले पूरी तरह से एयर कंडीशन (AC) स्काईवॉक का औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT
क्या मिलेगा फायदा?
नोएडा के क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह ने इस भव्य स्काईवॉक का उद्घाटन कर यात्रियों को समर्पित किया. इस स्काईवॉक के शुरू होने से अब यात्रियों को एक्वा लाइन से ब्लू लाइन पर जाने के लिए सड़क पर धूप, धूल या बारिश में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे. पहले दोनों स्टेशनों के बीच इंटरचेंज के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलकर ई-रिक्शा या ऑटो का सहारा लेना पड़ता था, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम और हादसे का खतरा बना रहता था.
क्या है नए स्काईवॉक की खासियत
यह स्काईवॉक करीब 480 मीटर लंबा और 5 से 6 मीटर चौड़ा है, जहां से सैकड़ों यात्री एक साथ बेहद आराम से गुजर सकते हैं. यह दिल्ली-एनसीआर का पहला पूरी तरह एयर कंडीशन स्काईवॉक है. इसमें बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए हर 50 मीटर पर स्वचालित ट्रैवलर्स और लिफ्ट लगाई गई हैं. कुल 10 ट्रैवलेटर की मदद से अब दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी महज 5 मिनट में पूरी हो जाएगी.
यह पढ़ें: घंटों का सफर अब मिनटों में? दिल्ली के नए कॉरिडोर से DND पर घटेगा दबाव, जानें किसे मिलेगा फायदा?
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-गाजियाबाद जाना हुआ आसान
इस स्काईवॉक के चालू होने से अब ग्रेटर नोएडा से आने वाले यात्री सीधे एक्वा लाइन के सेक्टर 51 स्टेशन पर उतरकर स्काईवॉक के जरिए सेक्टर 52 ब्लू लाइन पहुंच सकेंगे. यहां से वे दिल्ली के कनॉट प्लेस, आनंद विहार, द्वारका या गाजियाबाद के वैशाली और कौशांबी रूट के लिए आसानी से मेट्रो पकड़ सकते हैं. इस इंटीग्रेशन से लाखों यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत होगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में इंडिया गेट के नीचे से दौड़ेगी मेट्रो, बनेगा 9.9 किमी का नया कॉरिडोर और 9 स्टेशन, जानें किसे मिलेगा फायदा?
ADVERTISEMENT


