पुरानी दिल्ली के फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले रिक्शा वाले ने जीता स्पेनिश टूरिस्टों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

विजय नेगी

• 06:22 PM • 16 Feb 2026

Viral rickshaw driver video: चांदनी चौक की गलियों में रिक्शा चलाने वाले असलम का फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हुए स्पेनिश टूरिस्टों को गाइड करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. विदेशी पर्यटकों के साथ उनकी मजेदार बातचीत और भारतीय संस्कृति से परिचय कराने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Viral rickshaw driver video
Viral rickshaw driver video
Google CTA

सोशल मीडिया के इस बढ़ते युग में आए आपको कई वायरल फोटोज और वीडियोज देखने को मिल जाते हैं. कई बार तो लोग इन्हीं वजहों से रातों-रात फेमस भी हो जाते है जैसे कि 'क्रिश का गाना सुनेगा' गाने वाला जमशेदपुर का धूम हुआ था. इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें की चांदनी चौक की गलियों में रिक्शा चलाने वाला शख्स स्पेन से आए टूरिस्टों के साथ फर्राटेदार इंग्लिश में बात करता हुआ नजर आ रहा है. शख्स की बोली सुनकर टूरिस्ट एंजॉय करते भी नजर आ रहे है. आइए विस्तार से जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी.

Read more!

असलम ने टूरिस्टों को खूब हंसाया

इस वायरल वीडियो की शुरुआत होती है, जहां असलम खुद का परिचय इंग्लिश में देते हुए कहता है कि, 'मैं हूं असलम रिक्शा वाला'. असलम बड़े ही गर्व से इस बात को कहता है. असलम के कैमरे में उनके साथ-साथ स्पेन से आए पर्यटकों का एक बड़ा ग्रुप है, जो असलम के साथ पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में 'वॉकिंग टूर' का मजा ले रहा है. इस दौरन वे लोग हंसते हुए नजर आ रहे है और मस्ती कर रहे है.

असलम के एक इशारे पर टूरिस्टों ने कहा नमस्ते

इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात असलम का आत्मविश्वास है. वे न केवल विदेशी पर्यटकों के साथ अंग्रेजी में संवाद कर रहे हैं, बल्कि उन्हें भारत की संस्कृति से भी रूबरू करा रहे हैं. असलम के एक इशारे पर स्पेनिश पर्यटक 'नमस्ते' और 'कोका-कोला' जैसे शब्दों के साथ शोर मचाते और मस्ती करते नजर आते हैं. विदेशी मेहमानों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उन्हें असलम की 'गाइडिंग' और दोस्ती काफी पसंद आ रही है.

बनारस का गर्व और हिंदी की क्लास

बातचीत के दौरान असलम ने केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने पर्यटकों को अपने गृह नगर वाराणसी (काशी) के बारे में भी बताया. उन्होंने गर्व से कहा कि बनारस गंगा की धरती है और एक बेहद खूबसूरत जगह है. दिलचस्प मोड़ तब आता है जब विदेशी मेहमान भी हिंदी बोलने की कोशिश करते हैं और असलम उन्हें 'सुंदर-सुंदर' और 'थोड़ा-थोड़ा' जैसे शब्द सिखाते हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नाम! UN रिपोर्ट में बड़ा दावा