दिल्ली: PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

मनोरंजन कुमार

27 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 27 2026 5:43 PM)

Parvesh Verma Slap Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद का वीडियो वायरल है. AAP ने PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. वीडियो में मंत्री युवक का मोबाइल नीचे करते नजर आते हैं. घटना को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की गई है.

प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
Google CTA

Parvesh Verma Slap Video: दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने और उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रवेश वर्मा एक युवक का मोबाइल नीचे करते और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं.

बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क के निरीक्षण के दौरान हुई. सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह और प्रवेश वर्मा के बीच बहस की स्थिति बनी. इसी दौरान एक युवक घटना और सड़क की स्थिति का वीडियो बना रहा था. आरोप है कि इसी दौरान प्रवेश वर्मा उसे थप्पड़ जड़ दिया. 

Read more!

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में युवक को रिकॉर्डिंग करते हुए दिख रहा है. इस दौरान प्रवेश वर्मा उसका मोबाइल नीचे करते हैं और कथित तौर पर उसे थप्पड़ मारते नजर आते हैं. घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी दोनों को अलग करते दिखाई देते हैं. इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाए हैं और मामले में कार्रवाई की बात कही है. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानें क्यों हुआ विवाद?

दरअसल, दिल्ली के तिलक नगर में 27 सितंबर 2026 को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने गए थे. यहां AAP विधायक जरनैल सिंह ने नई बनी सड़क की खराब क्वालिटी का आरोप लगाते हुए उसका टुकड़ा उखाड़कर दिखाया. इसी दौरान विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर साहिब सिंह मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. इससे नाराज होकर मंत्री ने कथित तौर पर उनका फोन नीचे खींचा और चेहरे पर थप्पड़ मार दिया. अब इस घटना वीडियो वायरल हो गया. वहीं मामले में  AAP ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की.

AAP कार्यकर्ता ने लगाए थप्पड़ और मारपीट के आरोप

वही मामले में पीड़ित AAP कार्यकर्ता साहिब सिंह ने बताया कि "हम मंत्री जी को रोड की हकीकत और घोटाला लाइव दिखा रहे थे. सच सामने आते देख वे बौखला गए. उन्होंने मेरा फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, मुझे चाटा मारा और अपने साथ मौजूद लोगों से पिटवाया व जान से मारने की धमकी दी."

विधायक जर्नैल सिंह ने की FIR और गिरफ्तारी की मांग

वहीं विधायक जर्नैल सिंह ने कहा कि अपनी ही सरकार के विभाग का भ्रष्टाचार उजागर होते देख मंत्री जी खिसिया गए. उन्होंने मांग की है कि जिस तरह किसी आम आरोपी पर कार्रवाई होती है, ठीक वैसे ही प्रवेश वर्मा पर भी तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

BJP नेता भी पहुंचे तिलक नगर थाने

पुलिस बल तैनात, थाने पहुंचे BJP नेता घटना के बाद से मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. स्थिति को देखते हुए आउटर रिंग रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आम आदमी पार्टी ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी तिलक नगर थाने पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? ज्ञानेश कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद, याचिका में क्या लिखा?