BIG Breaking: 15 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, देखिए नया रेट

आज से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. अमूल और मदर डेयरी के बाद अब डीजल-पेट्रोल के रेट में इजाफा हुआ है. जानें अपने शहर के नए रेट और कितनी हुई बढ़ोतरी.

NewsTak
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Petrol-diesel prices hiked: देश में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये और डीजल में भी 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल दिया है. 

Read more!

ईरान-अमेरिका के बीच जंग का असर अब भारत में साफ तौर पर दिखने लगा है. कच्चे तेल के आयात में चुनौतियां और उसके बढ़ते दाम का असर अब शहरों के पेट्रोल टंकियों तक पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इशारा कर दिया था कि पेट्रोल-डीजल की खपक को कम करें. इसके लिए अपने कार्केड में गाड़ियों की संख्या घटा दी. इसके साथ ही बीजेपी शासित लगभग सभी राज्यों में प्रशासन स्थर पर इसपर काम किया जा रहा है. दिल्ली में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया है.  

चार मेट्रो सिटीज में पेट्रोल की खुदरा कीमतें

  • दिल्ली 97.77 (+3.00)
  • कोलकाता 108.74 (+3.29)
  • मुंबई 106.68 (+3.14)
  • चेन्नई 103.67 (+2.83)

चार मेट्रो सिटीज में डीजल की खुदरा कीमतें

  • दिल्ली 90.67 (+3.00)
  • कोलकाता 95.13 (+3.11)
  • मुंबई 93.14 (+3.11)
  • चेन्नई 95.25 (+2.86).

आम आदमी को लगेगा महंगाई झटका ?

क्या आम आदमी को महंगाई का झटका लगने वाला है. चूंकि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा. ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी बढ़ेगी. ऐसे में महंगाई का असर देखने को मिल सकता है. 

आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका: 14 मई से और महंगा होगा अमूल और मदर डेयरी दूध, जानें नई कीमतें
 

    follow google news