दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले चर्चित छात्र आंदोलन के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. लगातार हो रहे विरोध और छात्रों की मांगों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी को देश का नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया है. अब नए शिक्षा मंत्री को लेकर CJP ने जो प्रतिक्रिया दी है, वो भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
ADVERTISEMENT
जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहा था आंदोलन
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा था. इस आंदोलन में देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और युवा शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ें. इस आंदोलन को सोशल मीडिया के साथ-साथ कई बड़े टीचर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी भरपूर समर्थन मिला, जिसके बाद आखिरकार शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया.
प्रहलाद जोशी ने पदभार संभाल जताया आभार
जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रहलाद जोशी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की. उन्होंने लिखा कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया है. इस जिम्मेदारी को सौंपने और भरोसा जताने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया तथा कहा कि वे इस पद को विनम्रता और कर्तव्यबोध के साथ स्वीकार करते हैं.
सीजेपी की प्रतिक्रिया और छात्रों की उम्मीदें
प्रहलाद जोशी के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जवाब की हो रही है. सीजेपी ने प्रहलाद जोशी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि नए मंत्री युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक तरीके से काम करेंगे और छात्रों के लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरी व रोजगार के अवसर पैदा करेंगे. देश भर के छात्र लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स समय पर हों, पेपर लीक पूरी तरह बंद हो और परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए. अब नए शिक्षा मंत्री के आने के बाद छात्रों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


