दिल्ली की मतदाता सूची (Voter List) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और चुनाव आयोग (ECI) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम नियमों को ताक पर रखकर और बैक डेट से वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आंकड़ों के साथ स्थिति साफ की है.
ADVERTISEMENT
क्या है आम आदमी पार्टी का आरोप?
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट रोल में राजेंद्र नगर के संबंधित बूथ पर 746 वोटर दर्ज थे. पार्टी का सवाल है कि बिना तय प्रक्रिया पूरी किए राघव चड्ढा का नाम अचानक 747वें नंबर पर कैसे जुड़ गया? 'आप' का दावा है कि यह नाम ड्राफ्ट रोल फ्रीज होने के बाद बैकएंड एंट्री के जरिए जोड़ा गया, जो सीधा-सीधा नियमों का उल्लंघन है.
चुनाव आयोग ने दी सफाई, रखे आंकड़े
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय और चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे 'स्पेशल समरी रिवीजन' (Special Intensive Revision) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है.
चुनाव आयोग के अनुसार:
- राघव चड्ढा अकेले नहीं हैं, बल्कि नियम के तहत फॉर्म 6 भरकर आवेदन करने वाले 781 वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा चुके हैं.
- 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच मिले आवेदनों की जांच और वेरिफिकेशन प्रक्रिया लगातार जारी है, और अप्रूव होते ही डेटाबेस अपडेट हो जाता है
दिल्ली में आए आवेदनों का गणित (SIR डेटा):
दिल्ली में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत चुनाव आयोग को कुल मिलाकर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें फॉर्म 6 के तहत नया नाम दर्ज कराने के लिए 2,43,731 आवेदन, फॉर्म 7 के माध्यम से अयोग्य नाम हटाने के लिए 51,806 आवेदन, तथा फॉर्म 8 के जरिए नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए सर्वाधिक 2,73,806 आवेदन मिले हैं.
राघव चड्ढा को दोबारा क्यों जुड़वाना पड़ा दिल्ली में वोट?
राघव चड्ढा पहले भी दिल्ली के ही मतदाता थे. 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने अपना वोट मोहाली (पंजाब) ट्रांसफर करवा लिया था. हाल ही में पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम 'परमानेंटली शिफ्टेड' श्रेणी के तहत हटा दिया गया था. इसके बाद उन्होंने नियमों के अनुसार दिल्ली में दोबारा वोट बनवाने के लिए फॉर्म 6 भरा. वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया है और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक बदले की भावना से झूठे आरोप लगाने का पलटवार किया.
ये भी पढ़ें: Delhi News: इस इलाके में कभी भी हो सकता है सत्यनिकेतन जैसा हादसा? कहां सो रहे हैं MCD वाले?
ADVERTISEMENT


