रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच CJP के अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन, कही ये बात!

वैशाली

• 02:01 PM • 10 Aug 2026

Abhijeet Dipke on Ranchi Protest: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तारों को पार कर प्रदर्शन किया. इसी बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया है. जानिए रांची छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC विवाद और CJP के समर्थन से जुड़ी पूरी डिटेल.

Abhijeet Dipke on Ranchi Student Protest
अभिजीत दीपके ने रांची छात्र प्रदर्शन के समर्थन में दिया बड़ा बयान(फाइल फोटो)
Google CTA

झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में हजारों परीक्षार्थियों और युवाओं ने रांची में विधानसभा घेराव का आह्वान किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और सड़कों पर सख्त पहरे के साथ-साथ कटीले तारों के बैरिकेड्स लगाए गए थे. हालांकि, प्रशासन की इन रुकावटों के बावजूद छात्रों का हौसला नहीं डिगा और वे कटीले तारों को लांघते हुए विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े. इस आंदोलन की गूंज अब राज्य तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने लगी है. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन का समर्थन देते हुए X पर एक पोस्ट किया है.

Read more!

अनशन के बीच एम्बुलेंस से उतरकर मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और अधिक गरमा गया जब कई दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो खुद एम्बुलेंस से उतरकर सीधे मार्च में शामिल हो गए. उनके हाथों में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर थी, जिसे लेकर वे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे. देवेंद्र नाथ महतो के इस कदम ने आंदोलनकारी छात्रों में नया उत्साह भर दिया. छात्र लगातार भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

अभिजीत दीपके और CJP की सीधी एंट्री से आंदोलन को मिला बल

इस आंदोलन में एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस लड़ाई में सीधी एंट्री ली. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रांची में हुए विधानसभा घेराव और छात्रों के मार्च का वीडियो साझा करते हुए अपना मजबूत समर्थन जताया. उन्होंने अपने संदेश में लिखा 'In Solidarity with the students of Jharkhand', जिसका मतलब है कि वे झारखंड के छात्रों की इस न्याय की लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक छात्रों के साथ खड़ी हुई CJP

सीजेपी की ओर से जारी यह समर्थन केवल सोशल मीडिया के बयानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी शुरुआत से ही इन आंदोलनकारी छात्रों के लगातार संपर्क में बनी हुई है. जब छात्र इस आंदोलन और प्रदर्शन की रणनीति बना रहे थे, उस समय भी सीजेपी नेताओं ने वीडियो कॉल के जरिए छात्रों से संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया. इसके अलावा, आंदोलन की जमीनी हकीकत को समझने और छात्रों की मांगों को मजबूती देने के लिए सीजेपी ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) खास तौर पर रांची के प्रोटेस्ट साइट पर भेजा है. अब जब अभिजीत दीपके और सीजेपी जैसा संगठन खुलकर इन युवाओं के समर्थन में आ गए हैं, तो राज्य सरकार पर जेपीएससी और जेएसएससी धांधली की सीबीआई जांच कराने का दबाव और बढ़ गया है.

यहां देखें वीडियो


पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन तो छात्रों ने शुरू कर दिया 'रेन डांस'! रांची प्रोटेस्ट में बिहार जैसा नजारा, बेअसर हुई लाठी-पानी की बौछार