पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन तो छात्रों ने शुरू कर दिया 'रेन डांस'! रांची प्रोटेस्ट में बिहार जैसा नजारा, बेअसर हुई लाठी-पानी की बौछार
ADVERTISEMENT
Jharkhand Protest: वार्ता बेनतीजा रहने के बाद विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों ने 6 बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस द्वारा चलाई गई वॉटर कैनन की बौछारों के बीच वे डरने के बजाय बेखौफ होकर 'रेन डांस' करने लगे.
Jharkhand Student Protest: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच चुका है. रविवार को राज्य के मंत्रियों की विशेष कमेटी और छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब 5 घंटे तक तीन दौर की मैराथन बैठक हुई, लेकिन बातचीत पूरी तरह बेनतीजा रही. नतीजा ये हुआ कि आंदोलन कर रहे छात्रों ने हार मानने के बजाय सोमवार, 10 अगस्त को पूर्व निर्धारित विधानसभा घेराव के फैसले को अंजाम देना शुरू कर दिया. सुबह 10 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में छात्र पुरानी विधानसभा के पास जुटने लगे. खास बात ये रही कि बीते 9 दिनों से भूख हड़ताल पर डटे देवेंद्र महतो भी इस पैदल मार्च की अगुवाई करने पहुंचे. पुरानी विधानसभा से शुरू हुआ यह शांतिपूर्ण मार्च जैसे-जैसे नई विधानसभा परिसर की ओर बढ़ा, माहौल गर्माता गया.
