Sandeep Pathak Fir: आम आदमी पार्टी से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंजाब में उनके खिलाफ दो गैर-जमानती FIR दर्ज की गई हैं. संदीप पाठक को जैसे ही पंजाब पुलिस की इस दबिश की खबर मिली तो वे अपने दिल्ली स्थित सरकारी बंगले के पिछले दरवाजे से फरार हो गए. इस हाई-प्रोफाइल फरारी के बाद अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐन मौके पर उन्हें भगाने के लिए गाड़ी का इंतजाम किसने किया था. वहीं इस गाड़ी काे लेकर भी अब बड़ा खुलासा हुआ है और ये पता लग गया है कि गाड़ी किसके नाम पर रजिर्स्टड थी.
ADVERTISEMENT
दरअलस, संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तारी के डर से पाठक अपने सरकारी आवास के पिछले दरवाजे से एक गाड़ी में सूटकेस लेकर निकल गए. जिस टोयोटा क्रिस्टा गाड़ी से वो फरार हुए, उसका नंबर PB 08-CY-0004 बताया जा रहा है.
परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से खुला राज
परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जब इस गाड़ी के नंबर की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यह गाड़ी लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई है. गाड़ी की आरसी के मुताबिक, इस ट्रस्ट का पता अंबेडकर चौक, जालंधर दर्ज है. यह वही ट्रस्ट है जिसे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल संचालित करते हैं. इस खुलासे ने मामले में राजनीतिक हड़कंप मचा दिया है.
अशोक मित्तल और संदीप पाठक का कनेक्शन
संदीप पाठक को भगाने में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ, उसका सीधा संबंध अशोक मित्तल से जुड़ रहा है. गौरतलब है कि अशोक मित्तल उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ी और भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. इस लिंक के सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि संदीप पाठक की फरारी में उनके पुराने साथियों का ही हाथ है.
अशोक मित्तल की बढ़ेगी परेशानी?
पंजाब पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर है कि अब पुलिस संदीप पाठक की मदद करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है. चूंकि गाड़ी अशोक मित्तल के ट्रस्ट की है, इसलिए अब इस पूरी कहानी में उनकी भी एंट्री हो गई है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब पुलिस संदीप पाठक के साथ-साथ अशोक मित्तल पर भी कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई करती है.
यह भी पढ़ें: जज अमन शर्मा का वो आखिरी कॉल… जाने देने से पहले पिता से कही थी ये सब बातें, खुद दी एक एक जानकारी
ADVERTISEMENT


